Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य आज, घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

डॉग और एंटीमाइंस डिलेटिंग मीटर से सभी घाटो की हुई जांच।

मुंगेर में आस्था का महापर्व छठ पूजा में गंगा के घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य देंगे लोग जिसमे जिलाप्रशासन की ओर से सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम मुंगेर के गंगा तट बबुआ घाट,काष्ठरणी घाट,जहाज घाट,सोझी घाट,कंकड़ घाट,बेलवा घाट,हेरुढ़ियार घाट मोहली घाट और भी कई घाटो पर आज अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य देंगे श्रद्धालु सभी घाटो की विशेष निगरानी रखी जा रही है सभी घाटो पर वाच टावर लगाया से पुलिस बल निगरानी करेंगे सभी घाटो को डॉग और एंटीमाइंस डिलेटिंग मीटर से सभी घाटो की जांच की जा रही है ।गंगा तट से आधे किलोमीटर पहले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है,वही गंगा तट से लेकर पूरे शहरों में लाइटिंग की व्यवस्था की गई है ।भीड़ को नियंत्रण करने के लिए हरेक चौक पे और गंगा घाटों पर दंडाधिकारी के साथ भाड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
वही घाटो की जांच करते स्वयम दस्ता के अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा महापर्व छठ को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुंगेर के गंगा घाटो की बिसेष जांच की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए हमलोग लगभग मुंगेर के सभी घाटो की बारीकी से जांच कर रहे है डॉग और एंटीमाइंस डिलेटिंग मीटर से सभी घाटो की हुई है जांच।
इधर मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने मुंगेर वासियों से अपील करते हुए कहे शहर के लोग अपने घरों में छठ पर्व का अर्ध दे किउंकि कोरोना बीमारी को मद्देनजर रखते हुए यह पर्व मनाए थोड़ी सी चूक से बहुत बड़ी परेशानी हो सकती है।मगर श्रद्धालुओं के मद्देनजर रखते हुए गंगा घाटों पर पूरी इंतजाम जिला प्रशासन ने कर रखी है ।

मनीष, बिहार नाउ, मुंगेर..

Related posts

“Let’s Inspire Bihar” की ओर से गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड-23 का 5 मार्च को आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित…

Bihar Now

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन के नियंत्रण कक्ष में आज कितने व्यक्तियों की समस्याओं पर कार्रवाई की गई ?

Bihar Now

दरभंगा के DMCH में क्वीज कंटेस्ट का आयोजन, डिप्टी कलेक्टर कंचन झा बतौर मुख्य अतिथि रहीं मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो