Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

चुनाव से पहले सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि को बढ़ाया… मिलेगा अब दोगुना से भी ज्यादा..

बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन देने की बात कही है. सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी.

उन्होंने इस बात की जानाकरी खुद अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी.

सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.”

चुनाव से पहले सीएम नीतीश की ये घोषणा सरकार के लिए चुनाव में काफी कारगार साबित होगी. क्योंकि विपक्ष आम लोगों का मुद्दा उठाते हुए इन योजनाओं को लेकर अक्सर सराकर पर हमलावर था. अब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है, जो गरीब और असहाय तबके की जीवीका के लिए काफी कारगर है.

Related posts

Breaking : पुलिस अभिरक्षा से शराब कारोबारी फरार, कल हुई थी गिरफ्तारी…

Bihar Now

Breaking : बिहार निकाय चुनाव पर लगी रोक, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

Bihar Now

अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, इलाज के क्रम में अस्पताल में हुई मौत

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो