Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा का जाले थानाध्यक्ष निलंबित, बोगस वोटिंग के आरोप में गिरफ्तार 4 लोगों को थाने से भगा ले जाने का मामला…

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के जाले विधानसभा क्षेत्र से गिरफ्तार तीन फर्जी महिला मतदाताओं सहित चार लोगों को पुलिस ने मतदान केंद्र से गिरफ्तार किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जाले थाने पर हमला कर चारों आरोपियों को वहां से भगा दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा रेंज के डीआईजी बाबूराम ने जाले थानाध्यक्ष विपिन बिहारी को लापरवाही का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिए हैं।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने मामले में कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विपीन बिहारी को निलंबित कर दिया है और कमतौल की डीएसपी ज्योति कुमारी के निर्देश पर बीती रात पुलिस ने गांव में छापामारी कर दो नामजद आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जाले विधानसभा के देवरा बंधौली की बूथ संख्या 85 पर बुर्का पहनकर तीन महिला और एक युवक फर्जी तरीके से मतदान करने पहुंचा था। बूथ पर मौजूद अधिकारी ने जांच के दौरान फर्जी मतदाता पाए जाने पर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जाले थाना पर रखा था, जहां रात को 12 बजे के आसपास डेढ़ सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों ने हमला करके थाने में बंद चारों आरोपियों को वहां से फरार करवा दिया।

मामले को लेकर मजिस्ट्रेट के आवेदन पर जाले थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि थाना पर हमला कर चारों आरोपियों को भगाने के मामले में 24 नामजद और 130 से 140 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले में डीएसपी ज्योति कुमारी ने बीती रात गांव में छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डीआईजी बाबूराम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाले थानाध्यक्ष विपिन बिहारी को निलंबित करने के आदेश दिए। डीआईजी ने कहा कि पुलिस थाने पर कर हमला कर रहे लोगों को शांत करने और कार्रवाई करने में विफल रहने के थानाध्यक्ष के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

Related posts

भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व एमएलसी ने थामा बीजेपी का दामन…

Bihar Now

Bihar Now

Web Journalist Association of India के संयुक्त सचिव समेत अन्य लोगों को ” पटना साहिब सम्मान “से किया गया सम्मानित..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो