Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के सचिवालय हाल्ट पर JAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रेल डीएसपी के साथ हुई धक्का-मुक्की…

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पटना के सचिवालय हाल्ट पर रेल चक्का जाम कर दिया है। उनके द्वारा शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू किए जाने सहित मणिपुर में महिलाओं पर हो रही हिंसा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

जाप के तमाम कार्यकर्ता, नेता और जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने करीब आधे घंटे तक राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक कर रखा

। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर लेट गए और इंजन पर चढ़ कर लोको पायलट के केबिन में भी घुसने का प्रयास किया।

रेल चक्का जाम करने के पहले जन अधिकार पार्टी ने सचिवालय हाल्ट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल डीएसपी के साथ धक्का-मुक्की भी हुई…

रेल चक्का जाम करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को खत्म करना राज्य के युवाओं का साथ धोखा है। महागठबंधन सरकार को शिक्षक नियमावली में बदलाव कर शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति को लागू करना चाहिए।

अगर यहां के युवाओं को अगर राज्य में ही नौकरी नहीं मिलेगी तो वे कहां जायेंगे। इससे अपने राज्य के बेरोजगारों पर असर पड़ेगा। जो यवा शिक्षक बनने की उम्मीद लिए बैठे है।

Related posts

समस्तीपुर में युवती का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार की हत्या…

Bihar Now

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में फिर से लॉक डाउन की जरूरत – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

रामचरितमानस पर RJD विधायक का अजीबोगरीब बयान, कहा – मस्जिद में लिखा गया था रामचरितमानस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो