Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में फिर से लॉक डाउन की जरूरत – प्रेम चंद्र मिश्रा

कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने पटना सहित राज्य के अनेक भागों में कोरोना संक्रमण के फैलते रफ्तार को चिंताजनक बताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे राजधानी पटना सहित सभी कन्टोन्मेंट ज़ोन वाले इलाकों में पूर्ण लॉक डाउन लगाने पर तत्काल विचार करें।

उन्होंने कहा कि अनलॉक 1 और 2 में पटना की स्थिति बिगड़ती जा रही है जहां 85 कंटोनमेंट ज़ोन बनाना पड़ा है और प्रायः प्रतिदिन राज्य में औसतन संक्रमित मरीजों की संख्या में लगभग 400-500 की वृद्धि होना चिंता को बढ़ाने वाला है तथा सरकार को बिना विलंब किये फिर से पूर्ण लॉक डाउन लगाने पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।
उन्होंने पूछा कि सरकार बताये की क्या संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के लिए अब भी वह तबलीगी जमात को या प्रवासियों श्रमिकों को जिम्मेदार ठहराना चाहती है क्या? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के द्वारा लॉक डाउन तथा अनलॉक 1 और अनलॉक 2 में दी गयी ढील से उत्पन्न स्थिति ने संक्रमण बढ़ाने का काम किया है तथा सरकार ने हाथ खड़े कर लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों की बढ़ती चुनावी गतिविधियाँ,आम दिनों की भांति सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में काम काज तथा बाज़ारों में भीड़,परिवहन सेवाओं का अनियंत्रित होना तथा स्वास्थ्य सेवा की कमजोर एवं नाकाफी इंतेज़ाम भी संक्रमण के खतरे को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है ऐसी सूरत में सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए तथा संक्रमण रोकने हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए क्योंकि जिस तरह पटना में करीब 100 कंटोनमेंट जोन का बनना यह बताने को पर्याप्त है कि वह दिन दूर नही की राजधानी पटना सहित अन्य इलाके सामुदायिक संक्रमण के गिरफ्त में ना जाये।

महीप राज, बिहार नाउ,पटना

 

Related posts

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर … कुल 1 लाख 78 हज़ार 26 पदों पर शिक्षकों की होगी बहाली …

Bihar Now

सोए अवस्था में बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

बिहार : डिप्टी CM के काफिले पर हमला, विजय कुमार सिन्हा बोले- RJD के गुंडों ने किया हमला…

Bihar Now