Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना जांच के मामले में हवा हवाई साबित हुए सीएम नीतीश कुमार के दावे,अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में हो रहा सबसे कम कोरोना जांच – प्रेम चंद्र मिश्रा…

कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने बिहार में अन्य बड़े राज्यों की तुलना में सब से कम कोरोना जांच का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने तथा जांच में तेजी लाने की मांग की तथा पूछा कि बिहार में प्रति 10 लाख लोगों पर सिर्फ 2197 लोगों की ही जांच क्यों हो रही है?

उन्होंने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के ट्वीट के हवाले से बताया कि प्रति 10 लाख लोगों में जहां बिहार में सिर्फ 2197 लोगों की जांच हो पाती है वहीं आंध्र में प्रति 10 लाख लोगों में 18597, दिल्ली में 32863,तमिलनाडु में 16663, असम में 13471,राजस्थान में 12243,पंजाब में 11138, हरयाणा में 10639,कर्नाटक में 10443, महाराष्ट्र में 8857,केरल में 7155, ओडिसा में 6449,छत्तीसगढ़ में 6407,गुजरात मे 6298, वेस्ट बंगाल में 5452, मध्यप्रदेश में 5133,झारखंड में 4416, यूपी में 3798 तथा तेलांगना में 2637 लोगों की जांच हो रही है।

उन्होंने उपरोक्त आंकड़े को बिहार सरकार की कोरोना संक्रमण की जांच संबंधी दावों की पोल खोलने वाली तथा सरकारी तैयारियां पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, उन्होंने कहा अगर कोरोना जांच की संख्या बिहार सरकार ने बढ़ाई होती तो बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या कुछ और हो चुकी होती।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

 

Related posts

दरभंगा में एक घर से मिली महिला की लाश, घर के गेट के चौखट से टंगा हुआ मिला शव, आत्महत्या या हत्या ?….

Bihar Now

Big Breaking : क्रिकेट खेलने को लेकर चली गोली, एक युवक घायल…

Bihar Now

Breaking : तारापुर में जेडीयू जीत के काफी करीब, 1859 वोट से जेडीयू चल रही आगे…

Bihar Now