Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

रोहिणी आचार्य के साथ घूम रहा राबड़ी देवी का बॉडीगार्ड निलंबित…

मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का रक्षक को निलंबित कर दिया गया है. अनधिकृत रूप से सारण लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ चुनाव के दिन परिभ्रमण के आरोप में पटना जिला बल के सिपाही जितेंद्र सिंह शुक्रवार (24 मई) को सस्पेंड हो गए. उन पर सारण एसएसपी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है.

पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. इससे पहले सारण पुलिस की एसआईटी टीम ने 10 सर्कुलर रोड पर पहुंचकर मामले की जांच की थी.

दरअसल, इस मामले में बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसके बाद गुरूवार को सारण पुलिस की एसआईटी टीम ने राबड़ी आवास पहुंचकर काफी देर तक मामले की जांच की.

अंगरक्षक के बारे में एसआईटी ने पूरी जानकारी ली. बीजेपी ने जो शिकायत की थी उसमें कहा गया था कि रोहिणी आचार्य पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड का इस्तेमाल कर रही हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन है…

मां को सुरक्षा में मिले एस्कॉर्ट का दुरुपयोग करना उचित नहीं है, रोड शो में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के गार्ड सिपाही जितेंद्र सिंह रोहिणी आचार्य के साथ दिखे थे.

Related posts

16 विपक्षी दलों के 21 सांसद मणिपुर के लिए रवाना, हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा…

Bihar Now

लगातार दूसरे दिन भी पीड़ितों के बीच पप्पू यादव ने बांटा रहत सामग्री…

Bihar Now

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक शिक्षक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो