Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सम्राट चौधरी को RJD के मनोज झा की नसीहत !… कहा – ठंडा रहिए, आपके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी…

अधिकारियों को मनोज झा की चेतावनी, कानून विरोधी काम मत कीजिए,इस बार बदल रही सरकार और व्यवस्था…

पटना में राष्ट्रीय जनता पार्टी के कार्यालय में आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा और मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी और एनडीए पर जमकर निशाना साधा. सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि राज भवन से अधिकारियों से बात कराई जा रही है. अधिकारियों को सचेत हो जाना चाहिए कि व्यवस्था और सरकार दोनों बदल रही है. मनोज झा ने कहा कि अगर कानून तोड़ने की कोशिश कीजिएगा तो इस बार पटना से लेकर दिल्ली तक बहुत प्रतिकार होगा.

सांसद मनोज झा ने कहा कि छठे चरण का चुनाव 25 मई को होना है और पूरे भारत के साथ-साथ बिहार में बदलाव की हालत में जनता है. प्रधानमंत्री पर मनोज झा ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बोलते हैं कि आपका नल ले जाएगा, भैंस ले जाएगा, मंगलसूत्र छीन लेगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ये भी कहा है कि भगवान ने उन्हें दूत बनाकर भेजा है. अगर हम लोग घर में बोलेंगे तो हमें डॉक्टर के पास ले जाया जाएगा, कहा जाएगा कि उनका दिमाग ठीक नहीं है.

छपरा कांड पर मनोज झा ने कहा कि सब कुछ का हिसाब होगा. सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड को लेकर रोहिणी आचार्य घूम रही हैं, मनोज झा ने कहा कि हमें पता है वह हताश हैं. ठंडा रहिए आपके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी.

मनोज झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन अगर सरकार में आती है तो प्रधानमंत्री का चुनाव हम लोग मिल बैठकर करेंगे…

Related posts

सभी प्रखंडों में एक फरवरी से 15 मार्च तक चलाया जा रहा गैर संचार रोग जांच कार्यक्रम…

Bihar Now

पटना में लगाया गया सेनेटाइजर मशीन, टनल से गुजरते ही हो जाइएगा पूरा सेनेटाइन…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो