Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कैमूर में शराब की सूचना पर वाहन जांच कर रहे उत्पाद वाहन की गाड़ी में ट्रक ने ने मारी टक्कर, दो एएसआई सहित चालक घायल

अजीत कुमार कैमूर

 

वियो कैमूर में शराब की सूचना पर वाहन जांच कर रहे उत्पाद वाहन की गाड़ी में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटनाक्रम में दो एएसआई सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायलों में उत्पाद विभाग के एएसआई कटिहार जिला के बथनाहा गांव निवासी अताउर रहमान तथा गया जिला के गुरपा थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी बृजकिशोर पांडेय एवं वाहन चालक रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोरहरा गांव निवासी राजाराम बताया जाता है।

घायल एएसआई बृजकिशोर पांडेय ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी के तरफ से बिहार में ट्रक से भारी मात्रा में शराब का खेप लाया जा रहा है।

तभी टीम बनाकर दुर्गावती थाना क्षेत्र के एन एच टू छज्जूपुर पोखरा के पास वाहनों का जांच किया जाने लगा। तभी यूपी के तरफ से एक ट्रक आ रहा था। जब रुकवाने का प्रयास किया गया तो वाहन में टक्कर मारते हुए ट्रक फरार हो गया। इस घटना में दो एएसआई सहित चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों का भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।

वहीं उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तीन कर्मियों को ट्रक ने टक्कर मार दिया है। उस ट्रक का पता किया जा रहा है जल्द ही जब्त कर आगे की कारवाई किया जाएगा।

Related posts

” भारतवंशी मुसलमान भाईयों को डरने की जरूरत नहीं है, यदि डर है तो कैसे भारतवंशी हैं ” ?

Bihar Now

हास्य रस से गुदगुदाने 27 को शम्भू शिखर आ रहे हैं बेगूसराय

Bihar Now

सुधांश शेखर को संजीव सिंह ने बत्तख बताया, कहा-विधायकों के अपहरण मामले की हो CBI जांच, मानहानि का करूंगा मुकदमा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो