Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

संदिग्ध अवस्था में अपने ही घर में मिला युवक का शव

सुपौल: सदर थाना क्षेत्र के बरेल गांव में संदिग्ध हालात में अपने ही घर में एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि बटेश्वर झा नाम के 40 वर्षीय युवक जो अपने परिवार के साथ सहरसा में रहता था वह 10 दिन पहले अपने गाँव आया था जहां वो अकेले घर पर रहता था।
घटना स्थल पर देखा गया कि मृत युवक के गले में लाल रंग की सारी लपेटा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शब को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। हत्या है या आत्महत्या इस बात की जानकारी पुलिस की तफ्तीश के बाद ही उजागर हो पायेगी। मृतक का एक भाई पवन झा जो सहरसा में 20 वर्षों से रह कर बतौर सरकारी शिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही गांव पहुँच गए हैं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।हालांकि अभी परिजनों ने इस मामले को लेकर कोई भी आशंका जाहिर नहीं किया है।
फिलहाल मृतक बटेश्वर झा के संदिग्ध अवस्था में मौत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। सदर थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि आत्महत्या का मामला है शब का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts

बिहार सरकार की निष्क्रियता के कारण नही खुल रही केंद्रीय विद्यालय – जिशु

Bihar Now

दरभंगा में शव जलाने को लेकर दो पक्षों में बवाल, एक समुदाय के लोगों ने अंतिम संस्कार करने आए लोगों को पीटा, कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त….

Bihar Now

ट्रिपल मर्डर से दहला छपरा, पिता और दो बेटियों की हत्या… तफ्तीश में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो