बेगूसराय में बीती रात मोबाइल से बात करने के विवाद को लेकर अपने ही साथ में रहने वाले एक युवक ने साथी की हत्या कर दी । घटना नगर थाना क्षेत्र के अशोकनगर पोखरिया की है । मृतक की पहचान मोहम्मद तजमुल के रूप में की गई है ।
बताया जा रहा है कि मोहम्मद तजमुल कचरा चुनने का काम करता था और अपने परिवार का भरण पोषण भी करता था । रविवार की देर शाम अशोकनगर निवासी युवक नवल सदा से मोबाइल से बात करने को लेकर मोहम्मद तजमुल का कुछ विवाद हुआ और देर रात चाकू से गोदकर मोहम्मद तजमुल की हत्या कर दी गई।
परिजनों का आरोप है कि नवल सदा ने ही मोहम्मद तजमुल की हत्या की है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है ।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बान
