Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली… सवालों के घेरे में “सु”शासन ?…

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टी भी एस शो रूम के सामने के विद्यापति नगर मुहल्ले में बेखोफ अज्ञात हथियार से लैश बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। गोली युवक के कमर में लगी है घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।बताया जाता है कि घायल युवक फ्रेंड्स ऑफ आनन्द का सदस्य भी है। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है जहां गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

घायल युवक संदीप कुमार जो विद्यापति नगर वार्ड-19 का रहने वाला बताया जा रहा है।घटना की सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।सूत्रों के अनुसार संदीप कुछ माह पूर्व ही सहरसा जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद से ही उसके ऊपर अपराधी नजर गड़ाये बैठा था कि मौका मिलते ही संदीप को ठिकाना लगाया जा सके। घटना गेंग वार का नतीजा बताया जा रहा है।

मामला जो कुछ भी हो लेकिन सहरसा में अपराधियों के बीच पुलिस का भय बिल्कुल खत्म सा होता दिख रहा है। ब्रॉड लाइट में काफी ब्यस्तम बीच बाजार में अपराधी बे खोफ गोली मारकर नौ दो ग्यारह हो गया ।

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

Related posts

‘प्रधानमंत्री देश को बेच देंगे’, खरगे के बयान पर आ गया मोदी के ‘हनुमान’ चिराग पासवान का बयान

Bihar Now

समस्तीपुर में 3 बच्चे की मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

Bihar Now

वैशाली में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो