Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

RJD के स्थापना दिवस पर जेडीयू का जोरदार हमला, पोस्टर के जरिए बदले तेजस्वी यादव के नाम…

-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार की राजनीति अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। 5 जुलाई 2020 राजद का 24 वां स्थापना दिवस है। जिसको लेकर राजद ऑफिस में जमकर तैयारियां चल रही है। वही राजद के 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सत्ता पक्ष भी खामोश रहने को तैयार नहीं । बिहार की सड़कों पर राजद के 24 वें स्थापना दिवस के मौके पर बैनर पोस्टर लगा दिए गए हैं।

रविवार को राजद का 24 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है जिसको लेकर राजद ऑफिस में जमकर तैयारियां चल रही है। इस मौके पर राजद की तरफ से बिहार के एनडीए सरकार के खिलाफ हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय तक 5 किलोमीटर साइकिल चलाने का निर्देश दिया गया है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और और लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने शनिवार की शाम यह घोषणा की। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने यह स्पष्ट कहा कि एनडीए सरकार के खिलाफ हर जिला मुख्यालय में अपने कार्यकर्ताओं से अपील करेंगे कि 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाएं और वह खुद भी साइकिल चलाकर पटना स्थित आरजेडी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे।।

बस फिर क्या था शुरू हो गई बिहार की राजनीति । सत्ता के सिर्फ बैठे एनडीए के मुख्य घटक दल जेडीयू और बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने इस अवसर को अपने हाथ से नहीं जाने देने का मानो प्रण ले रखा हो। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राजद के 24 स्थापना दिवस पर अंकुरित के तेजस्वी के 24 संपत्ति का उद्भेदन यह तो झांकी है फिल्म अभी बाकी है।

पोस्टर लगाए गए पोस्टर में यह साफ दिखाया गया है कि किस तरह से तेजस्वी यादव का नाम बदलकर तेजस्वी यादव रखा गया है और जो उनका चुनाव चिन्ह लालटेन है उस पर टोटल 24 घोटालों की लिस्ट दी गई है नीचे में लिखा गया है राष्ट्रीय जालसाज दल की जाल शादी के 24 साल। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को लालटेन लेकर दिखाया गया है।

जसे-जैसे बिहार में चुनाव नजदीक आता जा रहा है ठीक वैसे वैसे बिहार की राजनीति अपने चरम पर पहुंचते जा रही है।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला …

Bihar Now

मधेपुरा दौरे पर हैं बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री, तमाम जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत …

Bihar Now

New Au Pokies No Deposit

Bihar Now