Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में दो नाबालिग छात्राओं पर ब्लेड से हमला, इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज; अज्ञात बाइक सवार पर FIR, “सु”शासन पर सवाल ❓

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र में सोमवार को स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया गया। अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने उन पर हमला किया, जिससे दोनों छात्राएं घायल हो गईं।

पुलिस की मदद से दोनों बच्चियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों बच्चियों की हालत सामान्य है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को एसडीपीओ (पश्चिमी) सुचित्रा कुमारी ने खुद घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद पीड़ित छात्राओं के घर पहुंचीं। पीड़िता और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए।

एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि साइकिल से स्कूल जाते समय अज्ञात बाइक सवार युवक ने छात्राओं पर ब्लेड से हमला किया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छेड़खानी की बात गलत है। बच्चियों ने इस तरह की कोई बात नहीं बताई है। एक बच्ची को बांह के पास और दूसरी को कंधे के पास चोट लगी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी सबूतों की मदद ली जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

काम में लापरवाही बरतने को लेकर दो DSP पर कड़ी कार्रवाई…

Bihar Now

स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए चलाया जागरूकता अभियान

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो