Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

काम में लापरवाही बरतने को लेकर दो DSP पर कड़ी कार्रवाई…

बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां दो डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला और कटिहार जिले के सदर डीएसपी अनिल कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है.

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक काम में लापरवाही बरतने को लेकर दोनों डीएसपी के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. मधुबनी डीएसपी कामिनी बाला के ऊपर बाबूबरही थाना के कांड संख्या 75/18 और 85/18 के पर्यवेक्षण में गलतियों के लिए कार्रवाई की गई है. विभाग ने डीएसपी से जवाब मांगा था. जिसे अस्वीकार किया गया है. उनके काम में लापरवाही बरतने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. डीआईजी सुरेश प्रसाद चौधरी को संचालन पदाधिकारी और मधुबनी डीएसपी सतीश चंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है.

कटिहार के सदर डीएसपी अनिल कुमार को भी काम में लापरवाह बरतने के लिए कार्रवाई की गई है. विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मई 2018 में 935 विशेष प्रतिवेदित कांड लंबित थे. जो एक साल बाद बढ़कर 1015 हो गए. इनके इलाके में लगभग 75 कांड जांच के लिए लंबित हैं. विभाग की ओर से जवाब मांगे जाने के बाद जो जवाब दिया गया. उसे विभाग ने अस्वीकृत कर दिया है.

Related posts

नीतीश की जेडीयू का आरजेडी में होगा विलय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दावा… तेजस्वी यादव ने किया पलटवार …

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन, कानून का राज कायम करने में सिर्फ सरकार की नहीं, न्यायपालिका की अहम भूमिका – सीएम नीतीश कुमार

Bihar Now

मिथिलांचल में खुलेगा बिहार का पहला किडनी ट्रांसप्लांट अस्पताल…

Bihar Now