Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

नीतीश कुमार के द्वार पर “अपनों ” की चीख !… न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा जेडीयू नेता…

पटना : –आज सीएम आवास के बाहर अजीबोगरीब मामला देखने को मिला । दरभंगा के रहने वाले जदयू नेता अवधेश लाल अपनी पत्नी से डर कर सीएम आवास पहुंचे और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई । जदयू नेता के साथ साथ उनकी माँ, बहन भी मौजूद थी ।

अवधेश लाल ने बताया कि कि मैं पार्टी का पुराना कार्यकर्ता हूं और पदाधिकारी भी इसलिए नीतीश कुमार से गुहार लगाने आया हूं। अवधेश का कहना है कि 2006 में उसकी शादी बहेरी थाना इलाके के पकड़ी गांव में हुई थी। अवधेश का आरोप है कि उसकी पत्नी नक्सली संगठन के कमांडर मनोज लालदेव के बहकावे में आकर काम कर रही है।

नक्सली कमांडर मनोज लालदेव जैसा कहता है उनकी पत्नी वैसा ही करती है। जेडीयू नेता के मुताबिक के कई दफे मामला थाने और कोर्ट कचहरी तक के जा चुका है। उनका पत्नी के साथ से जो विवाद रहा है इस मामले में समझौता भी हो चुका है। 2012 में भी उनके ऊपर एक झूठा मुकदमा कराया था। अवधेश लाल देव का कहना है कि वह अपने बेटे और बेटी को पटना में रहकर पढ़ा रहे हैं लेकिन बार-बार पत्नी की तरफ से परेशान किया जा रहा है।

 

Related posts

निहत्थे पर लाठियां बरसवातें हैं, रेप जैसी वारदातों पर चुप्पी साध लेते हैं सुशील मोदी: मदन मोहन झा

Bihar Now

NH पर करते हैं रात में सफर,तो हो जाइए सावधान !

Bihar Now

केके पाठक ने सभी यूनिवर्सिटी के वीसी का रोका वेतनः बैंक अकाउंट फ्रीज; पूछा-काम में लापरवाही पर क्यों ना करवाएं FIR

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो