Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

निहत्थे पर लाठियां बरसवातें हैं, रेप जैसी वारदातों पर चुप्पी साध लेते हैं सुशील मोदी: मदन मोहन झा

File pic
File pic

दरभंगा में हुई मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में अब राजनीति शुरू हो चुकी है। इस मामले में बिहार प्रदेश के मुखिया डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दरभंगा रेप मामले के सवालों पर आज कन्नी काट गए। सुशील मोदी ने पत्रकारों के सवाल पर चुप्पी साधते हुए आगे बढ़ गए। इसी मामले पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सुशील मोदी पर जमकर हमला बोला है।

डॉक्टर मदन मोहन झा ने बिहार नाउ से बात करते हुए कहा कि निहत्थे लोगों पर सुशील मोदी लाठियां बरसाते हैं, और जब रेप जैसों खौफनाक वारदातों पर चुप्पी साध लेते हैं यह शर्मनाक है।  यही तो उनकी पहचान है। बिहार की जनता समझ चुकी है यह सरकार नकारा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द करें फैसले लेने चाहिए ताकि ऐसी वारदातों पर विराम लग सके। पिछले चंद दिनों में बिहार में यह चौथी वारदात है।

डॉक्टर मदन मोहन झा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की तमाम दावे फेल साबित हो रही है। बक्सर कांड, गोपालगंज, समस्तीपुर और अब दरभंगा में मासूम के साथ दरिंदगी घटना यह बताने के लिए काफी है कि बिहार सरकार महिलाओं के नाम पर सिर्फ ढकोसला वादे करती है लेकिन जमीनी हकीकत सच्चाई से कोसों दूर है।

डॉक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि यदि बक्सर कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सजा मिल जाती तो शायद आज दरभंगा में एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी नहीं हो पाती। बता दें कि आज दरभंगा रेप मामले में पत्रकारों के सवाल पर सुशील मोदी चुप्पी साध कर आगे बढ़ गए जिसके बाद से ही सवाल उठने शुरू हो गए थे।

अभिषेक झा, एडिटर,बिहार नाउ

Related posts

IRCTC केस में लालू परिवार को अभी राहत, लेकिन कहानी बाकी है… 10 सितंबर को कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला…

Bihar Now

पटना की मेयर के बेटे हुए कोरोना पॉजिटिव,नगर निगम में मचा हड़कंप

Bihar Now

उचक्के ने डिक्की तोड़ उड़ाए डेढ़ लाख रुपए

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो