Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में ज्वेलरी शॉप से 50 लाख से ज्यादा के आभूषण की लूट, हथियार के बल पर बंधक बनाकर वारदात…

बिहार के मुजफ्फरपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा एक बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक ज्वैलरी दुकान से तक़रीबन 50 लाख रुपए मूल्य के ज्वैलरी लूट की वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है

आपकों बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के टुनकी साह होमियो पैथिक कालेज के समीप की है जहा स्थित कोलकता ज्वैलरी दुकान में एक अपराधी पहले ग्राहक बन कर पहुंचा और दुकानदार से सोने की चैन दिखाने को

कहा वही जैसे ही दुकानदार ने चैन दिखाना शुरू किया दो और अपराधी दुकान में हथियार लेकर घुसे और दुकानदार और दुकान में बैठे ग्राहक को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और दुकान से तक़रीबन 50 लाख रुपए मूल्य से अधिक का ज्वेलरी समेट कर अपराधी आराम से फरार हो गया…

वही इस घटना के बाद मौक़े पर कई थानों की पुलिस के साथ साथ नगर एएसपी पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है वही लूट की पुरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।

 

Related posts

बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री को लंदन (इंग्लैंड) में “इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स 2025” से किया गया सम्मानित….

Bihar Now

Best Pokies Strategy

Bihar Now

नम आँखों से मॉ सरस्वती के साथ स्वर कोकिला की हुई अंतिम विदाई..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो