Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में एक होटल कर्मचारी का अपहरण कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर किया सड़क पर प्रर्दशन…

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक होटल कर्मचारी का अपहरण कर और गला रेत कर हत्या कर शव को वैशाली जिले के जंदाहा में फेंक दिया। अपहरण और हत्या से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव के साथ तेघड़ा थाना के समीप सड़क पर टायर जलाकर जामकर हंगामा किया है

। दरअसल तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 निवासी सेठ चौरसिया को रजिस्ट्री ऑफिस के निकट से 4 नवंबर की शाम कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने अपहरण और हत्या करने की जानकारी परिजनों को मोबाइल फोन पर दी। परिजनों ने थाना में अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज किया।

पुलिस और परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे इसी बीच वैशाली के जंदाहा से कल शाम उसका शव बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को बदमाशों के मोबाइल नंबर दिए गए सारी जानकारी दी गई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। हत्या से लोग नाराज हैं और सड़क जाम कर दिया हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
बन

Related posts

Breaking: तब्लीगी मरकज से लौटे युवक की पुष्टि होने से दरभंगा में हड़कंप, युवक का भाई DM की एस्कॉट गाड़ी का है ड्राइवर…

Bihar Now

WHO कार्यालय में नियमित टीकाकरण को लेकर ANM का प्रशिक्षण शुरू…

Bihar Now

बिहार में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज !… पटना समेत 27 जिलों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो