Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बदल सकता है मौसम का मिज़ाज !… पटना समेत 27 जिलों में बारिश की संभावना, अलर्ट जारी …

बिहार के मौसम में पछुआ का प्रबल प्रवाह घटने और पुरवा के प्रभावी होने से रविवार को तेजी से बदलाव आया है। पटना समेत राज्य के कई जिलों में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से आंशिक राहत मिली है।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रचंड ताप के बीच पुरवाई के प्रभाव से राज्यभर के वातावरण में नमी का संचार हो रहा है…

इससे गरज तड़क वाले बादल बनने लगे हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 27 जिलों में वज्रपात व मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है। साथ ही किशनगंज में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है…

सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक दो जगहों पर बारिश होने के आसार हैं…

रविवार को पटना समेत कई जिलों में आसमान से राहत की बूंदें बरसीं । हालांकि बारिश की मात्रा कम होने से अभी उमस और गर्मी की स्थिति है। पटना समेत प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ने से बारिश की उम्मीद बढ़ी है। सोमवार को राज्य भर में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं…

बारिश की गतिविधियां भी सोमवार और मंगलवार से कई जिलों में बढ़ेंगी। बारिश की गतिविधियां अगले तीन चार दिनों में प्रदेश क्रमिक रूप से बढ़ेंगी। 20 जून से गया, पटना समेत अन्य शहरों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं…

 

Related posts

ईद के दिन बिहार के नालंदा में धमाका, 4 लोग जख्मी… जांच के लिये पहुंची FSL की टीम …

Bihar Now

Breaking : JDU नेता के घर शराब ढूंढने के नाम पर पुलिस की गुंडागर्दी ! .. कहा – कानून मेरे हाथ में है, जब चाहेंगे तब घर में घुसेंगे…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो