सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसमे पुलिस ने एक लुटेरे गिरोह का उदभेदन किया है जिसमे चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।खास बात ये है कि पुलिस ने लूट का पिकअप भान सहित अपराधियों का 2 बाइक एक सफारी गाड़ी और करीब 97 लीटर शराब भी बरामद किया है।
दरअसल पिछले 24 तारीख को प्रतापगंज थाना क्षेत्र में एक पिक अप को चार लुटेरों ने लूट लिया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अनुशंधान शुरू किया ,वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेते हुए पुलिस ने इस लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के चार लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है जिससे लूट का पिक अप भान भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने मामले में उदभेदन के दौरान आरोपी के पास से एक सफारी गाड़ी पर लड़े करीब 97 लीटर शराब भी बरामद किया है । पकड़े गए सभी अपराधी किसनपुर थाना क्षेत्र के बताए गए हैं।
बी के गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल
