Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीयस्वास्थ्य

दरभंगा में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी, एक ऑटो ड्राइवर ने किया मासूम के साथ रेप

देश को शर्मसार करने वाली खबर दरभंगा से आ रही है जहां दरिंदों ने एक 5 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया है। मामला महज 3 दिनों के अंदर बिहार में यह चौथी रेप की वारदात है। बक्सर गोपालगंज समस्तीपुर के बाद अब दरभंगा में इस तरह की घटना को अंजाम देना कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाने के बराबर है।

हालांकि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है दरभंगा पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है इसी बीच इस घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा के इस रेप कांड पर ट्वीट करते हुए कहा बिहार अब बलात्कार प्रदेश बन चुका है आए दिन दिल को झकझोरने वाली घटना को अंजाम दिया जा रहा । बक्सर गोपालगंज समस्तीपुर के बाद अब दरभंगा मैं भी मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। वहीं इस मामले पर बिहार यूथ कांग्रेस ने भी ट्वीट करते हुए बिहार सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमला  है।

आपको आपको बता दें कि  चंद घंटों पहले 5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी मिल रही जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी ड्राइवर ने उसे बहला फुसला कर ले गया उसी बीच परिजन खोजने निकले तो बच्ची को लहूलुहानदेखा उसके बाद पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related posts

डीजल पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर तेजस्वी यादव का विरोध प्रदर्शन…

Bihar Now

Free Slots Spins No Deposit Au

Bihar Now

नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर “PK” का तंज, बोले – अपना ठिकाना है नहीं और देश में घूम रहे हैं, नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से कुछ नहीं होने वाला

Bihar Now