बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है.. लंबे वक्त से गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी काे अगले आदेश तक विकास आयुक्त बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही सुबहानी अगले आदेश तक महानिदेशक बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान निगरानी विभाग बिहार के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।
इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक अरुण कुमार सिंह विकास आयुक्त बिहार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के मुख्य सचिव बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।
