Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

21 अक्टूबर को होगा सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव

जदयू के दिनेश चंद्र यादव को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद खाली थी सीट…

जिले के सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा में आगामी 21 अक्टूबर को उप चुनाव होगा जिसकी घोषणा आज मुख्य चुनाव आयुक्त ने कर दिया। जानकारी हो कि जिले के सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा सीट से दिनेश चंद्र यादव विधानसभा चुनाव में विजयी हुए थे। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में जदयू ने दिनेश चंद्र यादव को मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया और यादव विजयी हुए।

दिनेश चंद्र यादव को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद सिमरीबख्तियारपुर का सीट खाली हो गया। वहीं आज मुख्य चुनाव आयोग ने जब यह घोषणा किया कि बिहार के 05 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा तो क्षेत्रों में सरगर्मी बढ़ गयी है। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार के सिमरीबख्तियारपुर ,बेलहर , किशनगंज , नाथनगर एवं दरौंदा विस में चुनाव होगा और 24 को इन सीटों की गिनती भी होगी।

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

Related posts

गैंग रेप मामले में पूर्व विधायक सहित 4 अन्य को आजीवन कारावास की सजा…

Bihar Now

घर के अंदर एक विवाहिता की शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या ?

Bihar Now

चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे CM नीतीश, मुस्लिम संगठनों की दूरी पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो