Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

वाहनों की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

प्रदीप झा बेगूसराय

बेगूसराय :जिला के मंझौल गढपुरा मुख्य पथ पर शुक्रवार की देर शाम दो वाहनों की टक्कर होने पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गढपुरा वार्ड 17 निवासी अरविंद महतो के पुत्र राधे कुमार के रूप में की गई है ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ एक टेंपो पर सवार होकर राधे महतो मंझौल स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां भोज खाने को ले जा रहे थे जिस दौरान गढपुरा मंझौल मुख्य पथ के गढखौली कांटा के समीप सामने से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन के द्वारा टैंपू में जबरदस्त टक्कर हो गया।

दुर्घटना के बाद पिकअप सवार गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा जिस दौरान राधे महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं टेंपो सवार कई अन्य लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को मंझौल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं सूचना पर मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

Breaking : दरभंगा में इंटरनेट सेवा बंद, तमाम सोशल साइट्स पर बैन, सरकार का बड़ा कदम…

Bihar Now

Mobile Pokies Casino Australia

Bihar Now

एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर JDU की सहमति, पूर्व राष्ट्रपति से मिले संजय झा और ललन सिंह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो