बिहार में बढ़ते कोरोना के नए मरीजों के बीच गरीब व असहाय के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय प्रतीत हो रहा है .. हालांकि सरकार की ओर से दावा की जा रही है कि गरीब असहाय को हरसंभव मदद की जा रही है…
बिहार सरकार के साथ-साथ तमाम सामाजिक संगठन भी गरीब व असहाय के लिए हर संभव मदद राहत सामग्री कर रही है. इसी सिलसिले में यूथ ऑफ इंडिया ने तमाम लाक डाउन के दौरान घर में बंद असहाय जरूरतमंद व गरीबों के बीच लगातार 20 दिनों से राहत सामग्रियों का वितरण कर रहा है… इसकी जानकारी आयुष हर्ष ने देते हुए बताया पटना पटना के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी गरीबों के बीच में राहत सामग्री वितरण किया जा रहा है…
यूथ ऑफ इंडिया का सिर्फ एक मकसद है कि कोई भी इस परिस्थिति में इस विपदा की घड़ी में भूखा ना सोए और हर गरीब हर असहाय हर जरूरतमंद के बीच 2 जून की रोटी हमारी ओर से राहत सामग्री प्रदान की जाए…
यूथ ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आयुष ने बताया कि पटना सहित कई इलाकों में हमारा लगातार गरीबों के बीच राहत सामग्री बांटने का प्रयास जारी है इस मौके पर संगठन के सदस्य आईसर अभिषेक विवेक गजेंद्र पंकज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे..
महीप राज, बिहार नाउ, पटना
