Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking: बिहार में बस परिचालन को मिली अनुमति, 1 जून से सभी ट्रांसपोर्टेशन सुविधा बहाल…

1 जून से राज्य के अंदर बस एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन शुरू हो जाएगा। 31 मई को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू कराने के लिए सभी डीएम, एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया है।

परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों एवं सभी पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का परिचालन एक सीट एक व्यक्ति के सिद्धांत के अनुसार किया जा सकेगा। राज्य में ई – रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ओला, उबर का परिचालन कंटोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर अनुमान्य होगा।

अनलॉक 1.0 के तहत परिवहन विभाग का बड़ा आदेश…

,कल से सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का परिचालन शुरू,

कल से सभी बसों को खोलने का आदेश,
बस में एक सीट पर एक व्यक्ति बैठने का निर्देश,
कंटेंटमेंट जोन में नही चलेगा कोई परिवहन,
भाड़ा लौकडाउन के पहले की ही तरह होगा,
गाडियो को लेकर ऑड इवेन के फॉर्मूला खत्म,
औटो, ई रिक्शा,ओला, उबर का परिचालन पूरी तरह बहाल,
बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन के निर्देश,
ड्राइवर और खलासी को ग्लव्स पहनने के निर्देश,
सभी लोगो को मास्क पहन कर ही चढ़ने के निर्देश,
बस स्टैंडों में पुलिस बल लगाने के निर्देश।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Big Breaking: पुलिस की गश्ती टीम पर गोलीबारी, घटनास्थल पर ही एक जवान की मौत, अपराधी बेखौफ क्यों ?…

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान.. बिहार आए हर प्रवासी को 21 दिनों के क्वरंटाइन के बाद मिलेगी तमाम खर्चों के साथ अतिरिक्त 500 रुपए…

Bihar Now

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे सहरसा..गायत्री शक्तिपीठ में पूजा अर्चना कर देशवासियों की मंगलकामनाए की प्रार्थना की..

Bihar Now