Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

मंत्री जीवेश मिश्रा ने अपमानित करने का लगाया आरोप, पटना के SP- DM को सस्पेंड करने की रखी मांग…

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है.. इस दौरान एक  अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है.. बिहार सरकार के मंत्री जिवेश  मिश्रा ने अपमानित करने का आरोप लगाया है.. मंत्री जीवेश मिश्रा का आरोप है कि विधानसभा एंट्री के दौरान उनकी गाड़ी को रोककर एसपी व डीएम की गाड़ी को पास कराया गया है..

संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में उठकर कहा कि आज यह स्पष्ट होना चाहिए कि एसपी-डीएम बड़ा या सरकार।डीएम-एसपी की वजह से हमारी गाड़ी को रोक दी गई। आज सदन में सरकार क्लीयर करे।

मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि आज जब हम सदन आ रहे थे इसी दौरान उनकी गाड़ी को रोक दी गई। कहा गया कि एसपी-डीएम जा रहे हैं इसलिए आप नहीं जा सकते। यह तो अजीब स्थिति है। वैसे डीएम-एसपी को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए। मंत्री के इस बात पर सदन में भारी हंगामा हुआ।

मंरविपक्ष पूरी तरह से मंत्री जीवेश मिश्रा के साथ खड़ा हो गया। अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि विधायकों की प्रतिष्ठा सबसे बड़ी है। सरकार की तरफ से ससंदीय कार्य मंत्री सदन में जवाब देंगे।

 

Related posts

आनंद मोहन की पुस्तक ‘गांधी-कैक्टस’ के फूल का 30 जनवरी को पटना के ‘बापू सभागार’ में होगा विमोचन – लवली आनंद, पूर्व सांसद…

Bihar Now

दरभंगा में दो पक्षों के बीच जबरदस्त बवाल, फायरिंग व रोड़ेबाजी से सहमा पूरा गांव… जांच में जुटी पुलिस …

Bihar Now

पुलिस की तत्परता से टली गई मॉब लिंचिंग की बड़ी वारदात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो