Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में दो पक्षों के बीच जबरदस्त बवाल, फायरिंग व रोड़ेबाजी से सहमा पूरा गांव… जांच में जुटी पुलिस …

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौल गांव में गुरुवार को दो पक्षों में पोखर विवाद को लेकर फायरिंग व रोड़ेबाजी की गयी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि सुबह के समय में जब ललित ठाकुर गांव के ही दूसरे मोहल्ले में विजय झा के घर के पास से गुजर रहा था तो वाद विवाद में ललित ठाकुर क पाइप व लाठी बगैरह से विजय झा के लोगों ने मारा पीटा था। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने उस पक्ष को पोखर पर नहीं आने देने की बात कही थी।

इस बीच दोनों पक्षों की ओर से आपसी सहमति से विवाद को सुलझाने की पहल भी की गयी। लेकिन बात नहीं बनी और विजय झा पक्ष के 10-12 लोगों ने लाठी डंडे व पिस्टल के साथ शाम को पोखर पर पहुंच गया। जिसमें करीब आधा दर्जन बाहर के अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति शामिल होने की बात बताई गयी। जहां अपराधियों के द्वारा दो फायरिंग की बात बतायी जा रही थी..

 

बम फोड़ने की भी बातें बताई जा रही थी।  उसके कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिले थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने बचाव में जमकर रोड़ेबाजी की।

घटनास्थल से एक खोखा, एक मैगजीन में छह गोली तथा एक पिस्टल बरामद की गयी। आवेदन के आलोक में एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी।विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है….

 

Related posts

दरभंगा में दबंगों का कहर, FIR दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, दहशत में पीड़ित परिवार… क्या मिलेगा इंसाफ ?….

Bihar Now

बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, बादलों ने जमाया डेरा; न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार…

Bihar Now

Big Breaking : चुनावी माहौल के बीच सहरसा में दो गुटों के बीच चली गोली, एक की मौत, एक घायल…”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो