Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले निकले नीतीश-लालू-तेजस्वी, कहीं संयोजक नहीं बनाने से नाराज तो नहीं ?… सुशील मोदी का सियासी तंज …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है.. विपक्षी दलों के गठबंधन का नया नाम भी जारी कर दिया गया है.. विपक्षी दलों की गठबंधन का नया नाम होगा इंडिया “INDIA”…

विपक्षी दलों की बैठक की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार वह मोदी पर जमकर हमला बोला है … ममता बनर्जी ने कहा कि भारत यानी इंडिया जीतेगा और एनडीए हारेगा…

बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पहले ही निकल गए …

इसे लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट किया- नीतीश और लालू प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना भाग लिए क्यों निकल गए ? कहीं convenor (संयोजक) नहीं बनाने से नाराज तो नहीं?

पटना में भी 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन निकल गए थे।

बैठक से पहले लालू यादव जैसे ही गाड़ी से उतरे मीडियो से बात करते हुए वो अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की विदाई अब तय है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि किसानों के मुद्दे, महंगाई, युवाओं के मुद्दे पर बात नहीं करके जहर की बातें जो नागपुर से चलती हैं। वह की जा रही है। इसलिए हम सब एकजुट हुए हैं।

Related posts

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत !… पुत्र ने धारदार हथियार से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम..

Bihar Now

अस्तलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य , स्थानीय समिति ने श्रद्धालुओं के बीच बांटा मास्क, सेनैटाइजर…

Bihar Now

Breaking : पटना के डाक-बंगला चौराहे को खिलाड़ियों ने किया जाम,अपनी मांग को लेकर कर रहे प्रर्दशन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो