Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहार

सहरसा में दूषित पानी पीने को लोग मजबूर,पानी टंकी बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश

बिहार नाउ से बात करने के बाद वरीय अधिकारी ने लिया संज्ञान…

जल्द से जल्द ठीक करवाने का  दिया आश्वासन…

राजीव झा,बिहार नाउ ,सहरसा

जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत ब्रह्शेर पंचायत के मंझौल गाँव निवासी द्वारा पीएचइडी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीण हेमंत राय उर्फ बंगट , धीरेंद्र पांडेय , अशोक पांडेय , शुशील पांडेय , अजीत पांडेय आदि ने जानकारी दिया कि विगत एक सप्ताह गाँव में पानी का सप्लाई बंद है।

सौलर प्लेट से चलित इस पानी टंकी से लगभग हजारों लोगों को स्वक्ष पानी प्राप्त होता था। लेकिन विगत एक सप्ताह से कोई विभाग के अधिकारी इसकी सुधि तक नही लिए है और हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

ग्रामीण ने कहा कि अब अगर इसको विभाग तुरंत ठीक नही करवाएगें तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस संबंध में जब पीएचइडी  अधिकारी से बात करना चाहे तो उनका मोबाइल नेटवर्क एरिया से बाहर बता रहा था। अब देखना है कि कब तक विभाग के अधिकारी इस पानी टंकी का उद्धार करती है…

वहीं PHED विभाग के वरीय अधिकारी प्रसून कुमार ने इस मामले पर बिहार नाउ से बात करते हुए जल्द से जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया है…

 

Related posts

Breaking : समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत, दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

नीतीश कुमार के शासनकाल में दलितों के लिए हुआ सर्वाधिक कार्य – अशोक चौधरी

Bihar Now

अनोखे अंदाज में RJD विधायकों का विधान परिषद में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन !…

Bihar Now