Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत, दर्जनों लापता, रेस्क्यू जारी…

समस्तीपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। बूढ़ी गंडक में नाव पलटने से 3 लोगों की डूबकर मौत हो गयी है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे मे 5 लोग डुब गए थे। जिसमे से ग्रामीणों ने 3 लोगो का शव नदी से निकाल लिया है, वहीं 2 लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के जिले के खानपुर प्रखंड में शुक्रवार की दोपहर में खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली पंचायत के वार्ड संख्या – 7 के लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि नाव पर 8 लोग सवार थे, जिसमे 5 लोग डुब गए थे। इनमे से तीन लोगों के शव मिल गए है। मृतक की पहचान बछौली वार्ड संख्या 5 के निवासी अनिल महतो का पुत्र रोहित कुमार उम्र 16 वर्ष, दूसरा उसी वार्ड के संजय महतो का पुत्र अमन कुमार उम्र 14 वर्ष वह तीसरे की पहचान वार्ड 6 निवासी रामाधार राय का पुत्र चंद्रजीत कुमार उम्र 27 वर्ष के रूप में को गई है। वहीं 2 लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है।

घटना कि सूचना खानपुर थाना को दी गई जहां से थानाध्यक्ष दिलकुमार भारती, अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर, प्रखंड विकाश पदाधिकारी गौरी कुमारी, प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी, एसआई उमेश यादव,अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच कर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

करजा न कबो माई-बाबू के भराई हो, खटत-खटत जइहें जिनगी ओराई हो … बिहार के सुरों की “शिवानी” को सुनिए Live :

Bihar Now

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन पर तेजस्वी यादव का तंज !…आज बिहार दौरे पर रहेंगे मोदी…

Bihar Now

Best Slot Machine At Harrahs Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो