Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विपक्षी एकता की बैठक में महामंथन जारी, नीतीश कुमार बन सकते हैं UPA के कंवेनर…

पटना में मुख्यमंत्री आवास पर विपक्षी एकता की बैठक जारी है… तकरीबन 5 घंटे तक चलने वाली इस बैठक में मोदी को मात देने के लिए महामंथन का दौर जारी है.. बैठक में मौजूद तमाम विपक्षी नेता अपनी-अपनी विचारों और राय को सबके सामने रख रहे हैं … इसी बीच जो खबरें सामने आ रही है कि नीतीश कुमार को यूपीए का संयोजक बनाया जा सकता है…

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार UPA के संयोजक हो सकते हैं …बैठक के बाद इसकी घोषणा होगी। बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को महत्त्वाकांक्षा छोड़नी होगी। कोई अपना दबदबा नहीं बनाए …

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी एकता की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी एकजुटता बहुत ज़रूरी है। हमारी आमने-सामने साफ़ बात हो, न कि अंदर कुछ और कहें और बाहर कुछ और कहा जाए। वहीं, अपने स्वागत भाषण में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारा साथ आना बहुत ज़रूरी है…

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर BJP को हराएंगे। देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस की भारत जोड़ो विचारधारा है तो दूसरी ओर BJP-RSS की भारत तोड़ो

 

Related posts

डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक नौजवान की जान… अस्पताल सील करने पर अड़े परिजन, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन..DM ने दिए जांच के आदेश…

Bihar Now

Breaking: पटना BMP में दो कांस्टेबल ने खुद को गोली मार कर की खुदकुशी ,घटना के बाद अफरातफरी का माहौल..

Bihar Now

विपक्षी एकता बैठक में लिया गया बड़ा फैसला !… NDA के खिलाफ अब होगा “INDIA”, हो गया ऐलान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो