Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

केंद्र सरकार पर कन्हैया का जोरदार हमला, भीड़ देख गद गद हुए कन्हैया !

सहरसा – जिला के के पटेल मैदान और सिमरी बख़्तियारपुर में जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की दोनों जगहों पर आयोजित बजनसभा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के अलावा क़दबा विधायक शकील अहमद एवं कई पार्टी दल के नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जन गण मन यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार सहरसा के पटेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने ने सबसे पहले बिहार के आरा जिले लाल रमेश रंजन कि कल कश्मीर में हुई शहादत को लेकर उन्होंने सबसे पहले शोक संवेदना व्यक्त की। जिसके बाद नागरिकता कानून संसोधन बिल सीएए, एनपीआर, एनआरसी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान सुपौल में काफिला पर हुए हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश का गृह मंत्री ही देश का तड़ीपार का आरोपी रहा हो तो शहर के चौक चौराहों पर गली मोहल्लों के गुंडों का मनोवल बढ़ जाना स्वाभाविक है।पत्थर फेकिये,सीसा तोड़ दीजिए, सर फोड़ दीजिए लेकिन ये न कहिए के अपना हक छोड़ दीजिए। इस मौके पर भीड़ देख कर गदगद हुए कन्हैया कुमार।

उन्होंने अपने संबोधन में कई बार गृह मंत्री और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और लोगों की खूब तालियां बटोरी।कन्हैया कुमार सुनने के लिए आई हजारों की भीड़ ने कन्हैया कुमार का जमकर तालीयों से स्वागत करते नजर आए।

मौके पर कॉमनिष्ट नेता ओमप्रकाश नारायण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, धीरेंद्र यादव, गुड्डू हयात, जाप जिलाध्यक्ष जिबु आलम, रालोसपा जिलाध्यक्ष जिशु सिंह, सुदीप सुमन, मृणाल कामेश, अली खान तारिक, शहनवाज आलम, ताबिस मेहर, बिंदन यादव, सुरेन्द्र यादव, शंकर मंडल, दिलखुश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

रितेश हन्नी,बिहार नाउ,सहरसा

Related posts

लाइन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, दमकल के सहारे बुझाया गया आग।

Bihar Now

मधुबनी में बेखौफ अपराधि को लूट के दौरान अपने साथी की लगी गोली, मौत… इलाके में सनसनी…

Bihar Now

बिहार आ रही ट्रेन को पकड़ने के लिए मची भगदड़,सूरत रेलवे स्टेशन पर 1 यात्री की मौत…

Bihar Now