Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

समस्तीपुर में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम…

समस्तीपुर से एक बड़ी खबर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से आ रही है जहां देर शाम 5 लोगों की डूबने से मौत होने के कारण हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि थाना क्षेत्र के मोरकाही में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत डूबने से हो गयी है

।जानकारी के अनुसार घर के बगल में जेसीबी के द्वारा एक बड़ा गड्ढा खोदा था जिसमें भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया था। पानी इतना ज्यादा भड़ा हुआ था जिस कारण गड्ढे का पता नहीं चला और गड्ढे के समीप खेल रहे चार बच्चे पानी में डूबने लगे। पानी में डूबते अपने चारों बच्चों को देख मां ने उन सभी को बचाने के लिए गड्ढे में प्रवेश कर गई।

उसी दौरान चारों बच्चे समेत उसकी भी मौत हो गई।एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया वहीं घटना की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण गड्ढे के समीप जुट गए हैं

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

Breaking: आरा में अनकंट्रोल अपराधी, अपराधियों ने ऑटो चालक को मारी गोली..

Bihar Now

बिहार में बीजेपी विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, रश्मि वर्मा बोलीं- बदनाम करने की साजिश….

Bihar Now

51 हजार 389 शिक्षकों को आज CM नीतीश कुमार ने बांटा नियुक्ति पत्र… महिलाओं पर फिर ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो