Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारराष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी… समस्तीपुर में एक दुकान में लूट, थाने से महज 25 गज की दूरी पर वारदात को दिया गया अंजाम…

समस्तीपुर शहर में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।अहले सुबह बहादुरपुर नाका से सटे महज 25 कदम की दूरी पर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित गल्ला व्यवसाई की दुकान में अपराधियों ने जमकर लूटपाट की।

लूट का विरोध करने पर गल्ला व्यवसाई से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। बता दे कि नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित गल्ला व्यवसाई की दुकान में अहले सुबह तीन की संख्या में दुकान खोलने को लेकर अपराधियों दुकान के दरवाजे को खटखटा रहे थे। दरवाजा नहीं खोलने पर अपराधियों ने पीछे के रास्ते से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। विरोध करने के बाद गल्ला व्यवसाई से मारपीट करने लगे। इस दौरान व्यवसाई को खून से लथपथ कर जमीन पर गिरा दिया। उसके बाद दुकानदार के पैसों से भरा गल्ला लेकर अपराधी फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार बहादुरपुर नाका से महज 25 गज की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया है और घंटो बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यवसाय को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना के पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। व्यवसाई द्वारा बताया गया है कि गला में करीब ₹45000 थे।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

सर्पदंश के बाद झाड़ फूंक के चक्कर में पांच वर्षीय मासूम की गई जान।

Bihar Now

रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि..

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर सहित पांच को गोलियों से भूना, दो की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो