Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पैसे बांटने के आरोप में विधायक गिरफ्तार, देर रात जमानत पर रिहा…

बेगूसराय में बीती रात मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सह जदयू के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ बोगो सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । आचार संहिता उल्लंघन मामले में हुई इस गिरफ्तारी के बाद तकरीबन 4 घंटे तक पुलिस ने विधायक बोगो सिंह को हिरासत में रखा बाद में उन्हें जमानत पर रिहा किया।

जमानत मिलने के बाद बोगो सिंह ने बताया कि बीती रात उन्हें जानकारी मिली थी कि लोजपा प्रत्याशी के गुंडों के द्वारा मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में उनके समर्थकों के साथ गाली गलौज किया जा रहा है एवं उन पर वोट बदलने का दबाव बनाया जा रहा है । इसी सूचना के आलोक में वह विभिन्न स्थानों पर निकले और जब वह वापस लौट कर अपने घर आ रहे थे इसी क्रम में बदलपुरा बांध के समीप जिला प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। क्योंकि उनके पास तीन गाड़ियां थी इसलिए आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में विधायक नरेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बोगो सिंह ने बताया कि वह कानून का सम्मान करते हैं इसलिए प्रशासन को सहयोग करने के लिए वह थाने चले आए और कानूनी प्रक्रिया के तहत जमानत मिलने के बाद अब वह वापस जा रहे हैं..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

उर उ

Related posts

फिल्मी अंदाज में लॉकडाउन का जायजा लेने सड़कों पर निकले IPS पूरन झा, ड्यूटी में लापरवाही करते दिखे पुलिसकर्मी को लगाई फटकार, पिस्टल लहराते हुए लेते रहे जायजा…

Bihar Now

समस्तीपुर नगर निगम पर ऑटो चालकों ने लगाए गंभीर आरोप , कहा- दबंगों द्वारा किया जाता है अवैध वसूली…

Bihar Now

Breaking : छपरा में हत्या से आक्रोशित लोगों का बवाल, पुलिस गाड़ी को किया आग के हवाले…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो