Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में दिख रहा मतदाताओं का खासा उत्साह, वोटिंग के लिए महिला की लगी लंबी कतारें…

बिहार के मुजफ्फरपुर में दूसरे चरण के चुनाव के तहत जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में नियत समय से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है।कांटी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदान सुरु होते ही लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।मतदाता की लंबी लाइन लगी हुई है।महिलाये भी मतदान के लिए लाइन में लगी हुई है।म

मतदाता सारा काम छोड़कर मतदान करने के लिए बूथ पर पहुच रही है।
98 वर्ष की बुजुर्ग महिला मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुची है। शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है ।नक्सल प्रभावित पारू, मीनापुर साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल गस्ती भी कराई जा रही है। जिले के कांटी,पारु, मीनापुर ,बरुराज और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 2130 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 14,92586 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
95 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में भाग्य का फैसला एवीएम में कैद हो जाएगा। कोरोना काल मे कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे चुनाव में नक्सल प्रभावित मीनापुर,पारु और साहेबगंज में सुबह सात बजे से चार बजे तक मतदान होगा।
705578 महिला व 786962 पुरुष व 46 थर्ड जेंडर वोटर है।पांच विधानसभा क्षेत्रों में कई सीटों पर 14 से अधिक उम्मीदवार को खड़ा हो जाने के कारण दो एवीएम और विवि पैट लगाए गए हैं।
अधिकांश विधानसभा सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला होता दिख रहा है परंतु अधिकांश सीटों पर क्षेत्रीय दल के उम्मीदवार और जनाधार वाले निर्दलीय उम्मीदवार के आ जाने से कहीं त्रिकोणीय तो कहीं चतुर्थ कोनिए लड़ाई की संभावना बन रही है क्षेत्र की जनता उत्साह के साथ उम्मीदवारों के भाग का फैसला करने के लिए घर से निकल कर मतदान केंद्र पर जा रहे हैं सभी सीटों पर मतदान का प्रतिशत प्रारंभ में काफी धीमी है उम्मीद की जा रही है कि दिन ढलने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा

Related posts

Breaking : बेगूसराय में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, नाजुक हालात में इलाज के लिए कराया गया भर्ती…

Bihar Now

रंगों के रंग में डूबा बिहार विधानसभा, विधायकों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी होली की शुभकामनाएं…

Bihar Now

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा प्रकरण पर RJD का हमला, कहा – विजय सिन्हा का बयान हास्यास्पद, चुनाव आयोग अबतक चुप क्यों ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो