Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

समस्तीपुर नगर निगम पर ऑटो चालकों ने लगाए गंभीर आरोप , कहा- दबंगों द्वारा किया जाता है अवैध वसूली…

समस्तीपुर नगर निगम की मिली भगत से समस्तीपुर में ऑटो एवं टोटो समेत अन्य गाड़ियों से दबंगों द्वारा अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जाता है की नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा विगत दिनों कर्पूरी बस पड़ाव के आस पास लगने वाले ऑटो और टोटो से बैरियर लगाने हेतु निविदा निकाला गया था जिसके बाद आनंद कुमार नामक व्यक्ति को बैरियर वसूली हेतु अधिकृत किया गया।

बताया जाता है की एग्रीमेंट होने के बाद ठिकेदार द्वारा कर्पूरी बस पड़ाव समेत शहर के स्टेशन चौक आदि जगहों पर ऑटो,टोटो चालकों से अवैध रूप से राशि वसूली की जा रही है जिससे ऑटो,टोटो चालकों के अंदर काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

सूत्र बताते हैं कि दबंग ठिकेदार के गुंडे द्वारा राशि देने से इंकार करने पर ऑटो,टोटो चालकों के साथ मारपीट भी की जाती है ऑटो,टोटो चालकों ने बताया की अवैध रूप से वसूली करने वाले ठिकेदार के गुंडे राशि वसूली के बदले उन्हें कर्पूरी बस पड़ाव की रसीद देते हैं जबकि वसूली स्टेशन चौक पर करते हैं।

उन लोगों ने बताया वह लोग इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से भी की लेकिन कोई करवाई नही हुई।सूत्र का बताना है की यह राशि वसूली अभियान सुबह करीब चार बजे से नौ बजे तक यानी ट्रैफिक पुलिस के आने से पहले तक ही किया जाता है।

इस संबंध में पूछे जाने पर नगर आयुक्त के ,डी प्रज्वल ने बताया की नगर निगम कर्पूरी बस पड़ाव का टेंडर की प्रक्रिया के बाद एग्रीमेंट किया है।यदि कोई अन्य जगहों पर वसूली कर रहा है तो इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग से करे।

अफरोज आलम , समस्तीपुर

 

Related posts

बछवरा विधायक की पार्थिव शरीर बेगूसराय पहुंचते ही पूरा इलाका हुआ ग्मगीन, आखिरी दर्शन करने उमड़ी समर्थकों की हुजूम…

Bihar Now

Big Breaking: बालू से लदे ट्रैक्टर ने एक घर में मारी टक्कर, घर में दबने से 2 बच्चे की मौत, एक की हालात नाजुक…

Bihar Now

बिहार में एक बार फिर से पूर्ण लॉक डाउन की तैयारी, मंगलवार को सरकार ले सकती है बड़ा फैसला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो