Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

इंडी गठबंधन के संयोजक बनने के प्रस्ताव को नीतीश कुमार ने किया खारिज, “कांग्रेस से ही बनना चाहिए चेयरपर्सन”…

इस वक्त की बड़ी खबर सियासी गलियारों से सामने आ रही है जहां नीतीश कुमार ने इंडी गठबंधन के संयोजक बनने से इंकार कर दिया है …I.N.D.I.A गठबंधन की 5वीं बैठक शनिवार को दो घंटे चली। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कांग्रेस ने संयोजक बनने का प्रस्ताव दिया, जिसे नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया।

उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन कांग्रेस से ही बनना चाहिए। साथ ही सीएम ने कहा कि गठबंधन का विस्तार जमीन पर होना चाहिए।

नीतीश कुमार को संयोजक बनाने को लेकर पिछले 15 दिनों से इस पर मंथन चल रहा है। 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई गठबंधन की चौथी बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम कैंडिडेट बनाने का प्रस्ताव पेश किया था।

इसके बाद से सीएम नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे थे। इस बीच 29 दिसंबर को अचानक उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को हटा खुद पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली।

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाने की पहल खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने की थी। उन्होंने पहले कांग्रेस इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को राजी किया था। इसके बाद नीतीश कुमार ने खुद शिव सेना नेता उद्धव ठाकरे से बात की थी।

I.N.D.I.A गठबंधन की 5वीं बैठक शनिवार को दो घंटे चली। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कांग्रेस ने संयोजक बनने का प्रस्ताव दिया, जिसे नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन कांग्रेस से ही बनना चाहिए। साथ ही सीएम ने कहा कि गठबंधन का विस्तार जमीन पर होना चाहिए।

बैठक के बाद बिहार सीएम हाउस से बाहर आए मंत्री संजय झा ने कहा कि बैठक में केवल संयोजक के मुद्दे पर बात हुई है। बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन नीतीश कुमार ने इस पर अपनी समहति नहीं दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ही चेयरमैन बनना चाहिए। संजय झा ने कहा कि पार्टी इस पर आगे क्या निर्णय लेगी ये बैठक के बाद तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग या अन्य मुद्दों पर किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई।

बैठक में बिहार से नीतीश कुमार के अलावा जदयू संजय झा और ललन सिंह, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए।

 

Related posts

गांधी मैदान से सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान…प्लाजमा डोनेट करने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम…

Bihar Now

NDA की सरकार ने 2133 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, एनडीए की सरकार बनने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का पहला बड़ा कार्यक्रम…

Bihar Now

दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका, 11 की मौत, 24 घायल… दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, बिहार, यूपी में हाई अलर्ट, अस्पताल पहुंचे अमित शाह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो