Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे पर फेरा पानी, हथियार तस्करी व आपराधिक घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे बाप बेटा हथियार की जखीरे के साथ गिरफ्तार…

– पिता हैं पूर्व आर्मी और सैफ जवान
– दो-दो हत्या सहित कई अन्य संगेय अपराध में दूसरा पुत्र पूर्व से है जेल में बंद
– आपराधिक घटना और हथियार बेचने के कारोबार के फिराक में थे पिता-पुत्र

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

जिले के एसपी लिपि सिंह को शुक्रवार की देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित एसआईटी टीम द्वारा सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर , वार्ड नंबर 16 निवासी एवं पूर्व आर्मी व सैफ के जवान स्व रामचंद्र झा के पुत्र राजेश्वर झा के घर पर की गई छापामारी में एक देसी कार्बाइन , एक देसी पिस्टल , एक देसी कट्टा के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद हुआ। मौके से ही हथियार कारोबारी या अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में हथियार इकट्ठा करने वाले पिता-पुत्र की गिरफ्तारी कर ली गई।
जिसके बाद प्रेस वार्ता आयोजित कर हेड क्वार्टर डीएसपी एजाज हाशिम माणी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात एसपी को सूचना मिली कि पूर्व आर्मी के जवान राजेश्वर झा के घर हथियार की बड़ी खेप पहुंची है। वे हथियार खरीद बिक्री या किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए अत्याधुनिक हथियार को घर पर लाए हैं।
मिली सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमें सदर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुधाकर कुमार , सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश कुमार चौहान , सहायक अवर निरीक्षक अशोक सिंह के साथ सदर थाना और पैंथर जवान के द्वारा छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में राजेश्वर झा के घर से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। जिसके बाद मौके से ही उन्हें और उनके पुत्र आशीष कुमार झा की गिरफ्तारी कर ली गई।
क्या-क्या हुआ बरामद –
उन्होंने बताया कि उनके घर पर छापामारी में एक कार्बाइन , एक देसी पिस्टल , एक देसी कट्टा , कार्बाइन के दो मैगजीन , पिस्टल के सात जिंदा कारतूस और देसी कट्टा के एक जिंदा कारतूस के साथ दो मोबाइल बरामद किया गया।
हथियार कारोबार या अपराधिक घटना के लिए इकट्ठा किया गया था हथियार –
उन्होंने आगे बताया कि जांच की जा रही है। पिता पुत्र से पूछताछ की जा रही है कि आखिर अत्याधुनिक हथियार को वे अपने घर पर क्यों इकट्ठा किए थे। क्या वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए या हथियार को बेचने के लिए इकट्ठा किया था। इसकी जांच चल रही है।
एक पुत्र पूर्व से दो हत्या के मामले में जेल में है बंद –
वहीं उन्होंने बताया कि राजेश्वर झा के एक पुत्र छोटू झा उर्फ छोटू मिश्रा पूर्व से दो-दो हत्या सहित कई अन्य सगेय मामले में जेल में बंद हैं। छोटू मिश्रा को करण टाइगर हत्याकांड और मिक्की चौबे हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। साथ ही उनके ऊपर कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने का आरोप लग चुका है। जिसमें वे फिलहाल जेल में बंद हैं।
भू-माफिया के तौर पर भी हथियार की होती रही है प्रदर्शनी –
उन्होंने बताया कि संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि शहरी क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे के लिए हथियार की प्रदर्शनी के लिए भी अत्याधुनिक हथियार मंगाए गए हो सकते हैं। ऐसे में इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि क्या वे उक्त हथियार से भू-माफिया को मदद देने के फिराक में तो नहीं थे।
पूर्व के अपराधिक इतिहास की भी हो रही तलाश –
उन्होंने बताया कि आशीष कुमार झा और पूर्व आर्मी जवान राजेश्वर झा के अपराधिक इतिहास की भी खोजबीन की जा रही है। हालांकि अब तक उनका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। लेकिन उनके घर से बरामद हथियार का जखीरा उनके आपराधिक छवि के होने की ओर इशारा कर रहा है।
अपराधिक छवि के लोगों को लगा झटका –
अत्याधुनिक हथियार की बरामदगी से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी छवि के लोगों को गहरा झटका लगा है।

बी एन सिंह पप्पन, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Breaking : राष्ट्र के नाम पीएम मोदी के संबोधन को सुनने की चिराग की अपील, लोजपा के सभी प्रत्याशी सहित देशवासियों से की अपील ..

Bihar Now

जेडीयू विधायक नहीं, ‘जन’ विधायक हैं अजय चौधरी ! ….आपदा पीड़ितों के बीच पहुंचे अजय चौधरी, सांत्वना देने के साथ राहत राशि का किया वितरण…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा के अतिथिशाला का किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष सहित तमाम मंत्री रहे मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो