Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking: अखिलेश प्रसाद सिंह को मिली बिहार कांग्रेस की कमान, मदन मोहन झा के कार्यकाल खत्म होने पर आलाकमान ने लिया फैसला…

बड़ी खबर सियासी गलियारों से सामने आ रही है जहाँ कांग्रेस आलाकमान ने अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार के नए कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है… बिहार के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के कार्यकाल खत्म होने के बाद से ही लगातार सस्पेंस बरकरार था… आखिर आलकमान ने नए कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा कर दी है…

मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म होने के बाद ये काफी वक्त से कयास लगाये जा रहे थे कि कांग्रेस बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने बिहार में नये कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। अखिलेश सिंह केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से भी अखिलेश सिंह के करीबी रिश्ते रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा एक बार फिर कांग्रेस ने सवर्ण जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को देकर सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला था, उस समय से ही ये माना जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करेगी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद 2022 के आखरी महीने में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है

­

Related posts

बिहार में BJP विधायक के बिगड़े बोल !… खुले मंच से अधिकारियों को हड़काया, कहा – उठाकर फेंक देंगे’ …

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पार्टी नेताओं के साथ महामंथन शुरू, आगामी चुनाव के मद्देनजर ले रहे हैं फीडबैक …

Bihar Now

रिश्वत लेते रंगे हाथ बैंक मैनेजर और दलाल गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो