Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मोतिहारी में गूंगी नाबालिग के साथ दुष्कर्म, रामलीला देखने गई थी बच्ची…

मोतिहारी में रामलीला देखें गई एक गूंगी किशोरी को उठा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं। हालाकि मामला तीन दिन दिन पुराना है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संग्रामपुर पुलिस पीड़ित का मेडिकल का जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वही एसपी ने त्वरित कार्यवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने में लिए एसआईटी का किया गठन, घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की हैं।

क्या है पूरा मामला

घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया की एक दिसंबर की रात गांव में रामलीला का आयोजन हुआ था, रामलीला देखने मेरी गूंगी बेटी गई थी, इसी बीच जानकारी मिली की उमेश मिश्र का बेटा मेरी बेटी को उठा कर ले गया हैं। जहा मैं उसके घर पहुंच तो मेरी बेटी का आवाज सुनाई दिया फिर उमेश के बेटे का रूप खुलवा कर देखा तो मेरी बेटी वही थी, वहा से मैं चली आई और अन्य लोगो को लेकर पहुंची तो घर के पास ही उसे अधमरे स्थिति में फेक दिया था, वहा से उठा कर इलाज के लिए निजी डॉक्टर के यह भर्ती कराया, जहा 12 घंटे बाद उसे होश आया, होश आने के बाद उसने बताया की उसके साथ दो लोगो ने गंदा काम किया हैं। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया की मेरी बेटी के साथ नशा दे कर उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। शनिवार को पुलिस पास गई, जहा पुलिस द्वारा फर्ज बयान लिया गया, उसके आगे कुछ नहीं किया गया।

क्या कहते है एसडीपीओ अरेराज

अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया की मामला तीन दिन पुराना है। कल शाम में पीड़ित के मां के द्वारा थाना पर सूचना दी गई, उसके बाद रात में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी दो को ही घर छोर कर फरार हो गया, पीड़ित का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वही महिला थाना के हवाले किया जा रहा हैं।

Related posts

Bihar Now

मधुबनी के सरिसब पाही में मनाया गया “गंगानाथ झा” स्मृति पर्व, महामहोपाध्याय डॉ सर गंगा नाथ झा वाचनालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित, कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

बिहार में राजभवन और शिक्षा विभाग में टकराव:केके पाठक की बैठक में एक भी कुलपति नहीं पहुंचे; राजभवन ने कहा था-मुख्यालय नहीं छोड़ना है

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो