Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बेगूसराय में अपह्रत युवक की हत्या, खगड़िया से शव बरामद… “सु”शासन पर सवाल ?…

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय से अपहृत युवक की हत्या कर दी गई है, जिसका शव पुलिस ने खगड़िया जिला के रहूआ गावं से बरामद किया है. पिछले 2 दिसंबर को नीतीश कुमार का अपहरण उस वक्त कर लिया गया था जब वह अपनी पत्नी को स्नातक की परीक्षा दिलाने के लिए बेगूसराय के जीडी कॉलेज आया हुआ था. अपहरण के बाद हत्या की वारदात के सामने आने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने सीधे-सीधे अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है. मृतक नीतीश के परिजन का कहना है कि जमीन के लिए अपहरण कर इसकी हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि नीतीश के सौतेला साला ने इस घटना को अंजाम दिया है. डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा की रहने वाली युवक की पत्नि फुल कुमारी ने रतनपुर सहायक थाना में लिखित रूप से आवेदन दिया है.

उसने आरोप लगाया है कि 2 दिसंबर को जब उसकी स्नातक की परीक्षा चल रही थी तो वह अपने पति नीतीश कुमार के साथ परीक्षा देने पहुंची थी, लेकिन जब वह परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर निकली तो उसके पति नीतीश कुमार गायब थे. आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि स्कार्पियो सवार कुछ अपराधियों ने नीतीश कुमार का अपहरण कर लिया है….

फूल कुमारी ने परिजनों को अपने पति के अपहरण की सूचना दी और परिजनों के आने के बाद रतनपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवाया. हालांकि बीती रात खगरिया जिले के रहुआ से नीतीश कुमार का शव बरामद किया गया. परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने पहले नीतीश कुमार का अपहरण किया और फिर उसकी पिटाई के बाद हत्या कर शव को दूसरे जिले में फेंक दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में 3 लोगों को हिरासत मे लिया है. वहीं एसपी का कहना है कि अवैध संबंध में युवक की हत्या की गई है. जिसमें पुलिस जांच कर रही है…

Related posts

बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता की बहु ने थामा बीजेपी का दामन

Bihar Now

कबड्डी खिलाड़ी अंकित के मौत की गुत्थी सुलझी, हथियार व कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार..

Bihar Now

क्या 6 स्ट्रैंड रोड का सरकारी बंगला बना मंत्री मुकेश सहनी के लिए अशुभ ?… इस बंगले का क्या है राज ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो