Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

RJD विधायक सुरेंद्र यादव ने CM नीतीश को बताया अभिभावक, BJP को दे दिया बड़ा चैलेंज

लालू यादव और तेजस्वी यादव के बाद राजद के एक और कद्दावर नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नर्म रुख देखने को मिला है. नीतीश कुमार की सरकार में सहकारिता मंत्री रहे सुरेंद्र यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं और आगे भी रहेंगे. लेकिन उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला.

गया में पूर्व मंत्री व बेलागंज से राजद विधायक सुरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अभिभावक बताया है. उन्होंने कहा कि सीएम हमारे अभिभावक हैं और हमेशा अभिभावक रहेंगे. उन्होंने कहा कि मैं रहूं चाहे कोई और शख्स, अगर गलती करेगा तो उसे सजा जरूर मिलेगी.

पूर्व में मंत्रियों के विभाग के जांच के सवाल पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि पूरी कैबिनेट की जांच होनी चाहिए, लेकिन बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने नीतीश के प्रति लालू यादव और तेजस्वी यादव की सॉफ्टनेस से इंकार किया है.

Related posts

पटना के PMCH में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा… हादसे में मजदूर की मौत, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल ….

Bihar Now

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की गोली मारकर हत्या,इलाके में हड़कंप…

Bihar Now

Big Breaking : चुनावी माहौल के बीच सहरसा में दो गुटों के बीच चली गोली, एक की मौत, एक घायल…”सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो