Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के PMCH में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा… हादसे में मजदूर की मौत, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल ….

पटना: राजधानी पटना से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है. पीएमसीएच अस्पताल परिसर में बड़ा हादसा हुआ है. में पीएमसीएच में निर्माण कार्य के दौरान भवन का छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई.

निर्माण कार्य में काफी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं. कार्य के दौरान परिसर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा अचानक गिर गया. इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है.

बता दें की राजधानी पटना के पीएमसीएच में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है. पुराने भवनों को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है. मंगलवार को काम के दौरान दीवार का बड़ा का टुकड़ा मजदूर पर गिर गया.

जिससे दीवार में लगा रॉड मजदूर के शरीर में घुस गया. इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मजदूर का नाम मुकेश कुमार यादव है, जो समस्तीपुर जिले का रहने वाला था.

हादसे के बाद पीएमसीएच परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले भी पीएमसीएच में निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ था. जिसमें कई लोग बाल बाल बचे थे. उसी कड़ी में आज पीएमसीएच में फिर से बड़ा हादसा हुआ है. इधर, शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Related posts

Breaking : कुढ़नी में खिल गया “कमल” ! … BJP के केदार गुप्ता ने दर्ज की जीत….

Bihar Now

घर से 15 KM दूर जंगल से बेहोशी अवस्था में मिली नाबालिग लड़की, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

COVID 19 एक्सपर्ट ने की बिहार सरकार के कार्यों की सराहना…कहा- राज्य सरकार के साहसिक कदमों से अब नियंत्रण में है कोरोना…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो