Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

CM नीतीश के काफिले के लिए रोकी गई एम्बुलेंस…हलक में अटकी मरीजों की जान…रोते बिलखते रहे परिजन…”सु”शासन सरकार की ये कैसी प्रथा ?….

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि नीतीश के काफिले को जाने में कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए लोगों की जान तक दांव पर लगाई जा रही थी।

दरअसल, रविवार को गायघाट पुल से सीएम नीतीश का काफिला गुजर रहा था, इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने गायघाट पुल पर ट्रैफिक को रोक दिया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कई एम्बुलेंस को भी रोक दिया गया।

जहां एक तरफ नीतीश कुमार जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनते है और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के लिए अधिकारियों को आदेश देते नजर आते है। उनसे मिलने दूर-दूर से फरियादी आते है और उन्हें सांतवना दी जाती है कि उनकी समस्या जल्द निपटा दी जाएगी। लेकिन नीतीश के काफिले को गुजरने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए एम्बुलेंस को रोक दिया गया और नीतीश खामोश रहें…

मुख्यमंत्री के सामने लोगों की जिंदगी हारती नजर आई। एम्बुलेंस को रोकने पर मरीज के परिजन जाने देने का आग्रह करते रहे, रोते चिखते रहे पर उनकी फरियाद वहां सुनने वाला कोई नहीं था। जबकि देश में किसी भी हाल में एम्बुलेंस को रोकने का प्रावधान नहीं है। इस दौरान लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Related posts

JDU ने RCP सिंह को किया OUT! … नीतीश कुमार ने खीरु महतो को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार….

Bihar Now

बिहार में शराबबंदी पर सियासी रार… सत्ता के संरक्षण में हो रही शराब की तस्करी, शराबबंदी पूरी तरह फेल – RJD…

Bihar Now

चक्रवात तूफान ‘यास’ की आशंका के मद्देनजर 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रद्द….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो