Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार नहीं, कोई हो सकता है I.N.D.I.A का संयोजक !… लालू बोले – कन्वेनर पर कोई विवाद नहीं, BJP को हटाना लक्ष्य…

गोपालगंजः राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन के कन्वेनर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. का कन्वेनर कोई हो सकता है, सबकी सहमति से कन्वेनर के नाम पर सहमति बनेगी, इसे लेकर कोई झंझट नहीं है, सभी मिलकर तय करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए भी कन्वेनर बनाया जाएगा, ताकि राज्यों में काम करने में सहुलियत हो।

उन्होंने साफ किया कि तीन-चार राज्यों को मिलाकर स्टेट कन्वेनर बनाया जाएगा, सबकुछ तय हो गया है।
तेजस्वी यादव को सीएम बनाने पर कोई डील नहीं हुई
लालू प्रसाद यादव ने गोपालगंज में एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर नीतीश कुमार के साथ किसी डील से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने, इसमें कोई दो मत नहीं हैं, लेकिन अभी तो वे उपमुख्यमंत्री है, बाद में देश की जनता और सभी मिलकर तय करेंगे। फिलहाल बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाने का मुद्दा है। इसके लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

करीब तीन साल बाद गोपालगंज पहुंचने पर लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के प्रति आभार जताते हुए फिर से भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बेटी ने अपनी जान की परवाह किए किडनी देकर उनकी जान बचाई।

लालू यादव ने बताया कि अभी भी वे सिंगापुर के डॉक्टरों से संपर्क में है। लगातार उन्हें जांच रिपोर्ट भेजी जाती है और डॉक्टरों के सलाह का पालन कर रहे हैं। हालांकि लालू यादव ने बताया कि अभी उनके शुगर का स्तर बढ़ गया है।

Related posts

New Au Pokies For Free

Bihar Now

Breaking : मुंगेर में अपराधियों ने वकील को मारी गोली, पटना रेफर.. जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के चौथे कृषि रोडमैप का किया लोकार्पण, बोले मुख्यमंत्री नीतीश – पांचवें की जरूरत नहीं पड़ेगी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो