Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर… सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज, बिहार में खुलेंगे 10 एससी-एसटी विद्यालय…

मुख्य सचिवालय में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. मंगलवार को हुई बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई. कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये.

जिनमें बिहार में 10 एससी एसटी स्कूल खोलने. सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज और बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 35.60 करोड़ बिहार आकस्मिक निधि से जारी करने की स्वीकृति दी गई.

सहरसा में नया मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सहरसा में मेडिकल कॉलेज खोलने का बड़ा फैसला लिया गया है. 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान से मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी और आज कैबिनेट में भी मुहर लग गई है.

बिहार के सभी 9 प्रमंडल में मेडिकल कॉलेज खोलने का पहले ही फैसला हुआ था. लेकिन सहरसा में अब तक सरकार ने खोलने का फैसला नहीं लिया था. लेकिन आज कैबिनेट में उस पर फैसला लिया गया है.

बिहार में खुलेंगे 10 एससी-एसटी विद्यालय : इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के तरफ से बिहार के 10 स्थान पर डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोलने का फैसला भी आज कैबिनेट में लिया गया है.

डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय पटना, नवादा, सुपौल, समस्तीपुर, गया और दरभंगा में निर्माण होगा. एक विद्यालय के निर्माण पर 46 करोड़ 797000 राशि होगी खर्च होगी.

सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिये 259 करोड़ कैबिनेट में उन महत्वपूर्ण फैसलों पर भी स्वीकृति दी गई है, जिसमें सात निश्चय कार्यक्रम के तहत शेखपुरा में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के निर्माण पर 110 करोड़ ₹352000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.

इसी के साथ, आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय 2 के तहत पटना शहर के सैदपुर नाला के जीर्णोद्धार के लिये 259 करोड़ 81 लाख की स्वीकृति. वहीं, सहरसा में चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल निर्माण की स्वीकृति दी गई.

Related posts

जेडीयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह दोषी करार, कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में सुनाया फैसला…

Bihar Now

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन में कितने लोगों की समस्याओं की गई समाधान ?…

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों के जखीरे के साथ एक कुख्यात गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो