Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे संजय झा, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत…

पटना : कुछ दिन पहले ही राज्यसभा सांसद संजय झा को दिल्ली में आयोजित जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने का ऐलान किया।

राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद संजय झा आज यानी 3 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे हैं ,… पटना एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और नेताओं की ओर संजय झा का भव्य स्वागत किया गया है …

पटना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े के साथ हजारों की तादाद में कार्यकर्ता स्वागत किया है साथ ही कार्यकर्ताओं काफी उत्साहित दिखे…

वही इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा, अभिषेक जा सहित हजारों की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे…

वहीं जदयू के प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मुखिया के तौर पर जहाँ बिहार के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ा नहीं है। वहीँ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन के मजबूती के लिए कई कदम उठाये हैं। इसी का नतीजा है की लोकसभा चुनाव में जदयू को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इसी विजन को संजय झा आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

 

Related posts

BJP को चुनाव से पहले झटका, दरभंगा के MLA की चली गई सदस्यता…विधानसभा से नोटिफिकेशन जारी…

Bihar Now

Bihar Now

शराबबंदी को लेकर ‘एयर’ स्ट्राइक, नेपाल सीमा पर ट्रेक्टर, बाईक व ड्रोन से होगी गश्ती…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो